ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

अपहरण के तीसरे दिन मिला तुषार का शव, हत्या के बाद पेट्रोल छिड़कर जलाया, ESIC हॉस्पिटल के पीछे मिली लाश

अपहरण के तीसरे दिन मिला तुषार का शव, हत्या के बाद पेट्रोल छिड़कर जलाया, ESIC हॉस्पिटल के पीछे मिली लाश

19-Mar-2023 06:03 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बिहटा से अगवा 13 वर्षीय तुषार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। तुषार की लाश बिहटा के ESIC हॉस्पिटल के पीछे जले हुए अवस्था में मिला है। तुषार की लाश मिलने से परिजनों को बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में मातम का माहौल है। 


बिहटा से अगवा 13 साल के तुषार की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बिहटा के ईएसआईसी हॉस्पिटल के पीछे से जली लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार तुषार के अपहरण के एक घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद शव पर पेट्रोल छिड़कर जला दिया गया था। ताकि शव की पहचान ना हो सके। पटना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी।


 एसटीएफ और एसआईटी की टीम मामले की जांच कर रही थी। पटना एसएसपी ने इस बात का  खुलासा किया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तुषार का अपहरण परिवार के परिचित मुकेश कुमार ने किया था। तुषार ने दो साल तक मुकेश के स्कूल में पढ़ाई की थी। 


आरोपी मुकेश पर 20 लाख रुपए का कर्ज है। जिसे चुकाने के लिए उसने वॉट्सऐप कॉल कर तुषार को बुलाया और उसका अपहरण किया फिर परिजनों से तुषार के फोन से ही 40 लाख की फिरौती मांगने लगा। तुषार की हत्या करने के बाद मुकेश फिरौती मांग रहा था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

 

बता दें कि बिहटा के श्रीरामपुर स्कूल के प्राचार्य राजकिशोर पंडित के इकलौते बेटे 13 वर्षीय तुषार का अपहरण 16 मार्च को हुआ था। अपहरण के बाद चालीस लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी थी। अपहरणकर्ताओं ने दो बार फिरौती की रकम मांगी थी। तुषार के पिता के मोबाइल पर दो बार धमकीभरा वॉइस मैसेज आ चुका था। 


मैसेज भेजने वाले ने फिरौती की मांग करते हुए कहा कि 40 लाख रुपये का प्रबंध करों नहीं तो बेटे से हाथ धो दोंगे। जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया जो इस मामले की जांच कर रही थी। दूसरी बार फिरौती मांगे जाने के बाद पुलिस ने तुषार के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया था और इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी मुकेश से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि उसी ने ही तुषार की हत्या कर शव को पेट्रोल से जला डाला। परिवार के इकलौते चिराग के बुझने से पूरा परिवार काफी सदमें हैं। माता-पिता और छह बहनों का रोकर बुरा हाल है।