सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट
08-Mar-2020 07:31 PM
PATNA: बडी योजना बनाकर बिहार के मैदान में उतरे चिराग पासवान आज अपनी पार्टी के नेताओं पर हत्थे से उखड़ गये. पार्टी की समीक्षा बैठक में चिराग पासवान ने कहा कि चेहरा चमकाने वाले नेता पार्टी में भर गये हैं. ऐसे लोग अभी इस्तीफा दें और चलते बनें. उन्हें ऐसे लोगों की कोई जरूरत नहीं है.
गुस्से से लाल हुए चिराग पासवान
दरअसल अपनी बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा से पटना लौटे चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की महानगर इकाई की समीक्षा बैठक करनी शुरू कर दी. बैठक में पता चला कि पार्टी की कमेटी बनी ही नहीं है. पटना के 72 वार्डों में पार्टी की कोई कमिटी ही नहीं है. इसके बाद चिराग पासवान गुस्से से लाल हो गये. भड़कने के बाद उन्होंने अपने नेताओं से जो कहा उसे पढ़िये “पटना में पार्टी के जितने भी पदाधिकारी हैं उन्हें मैं आखिरी बार चेतावनी दे रहा हूं. पार्टी में अगर रहना है, पद लेना है तो काम करना ही होगा. यहां पर सिर्फ नाम के लिए पद चाहिये. जिनको सिर्फ नाम के लिए पद चाहिये वो अभी इस्तीफा दें. मैं कह रहा हूं कि अभी इस्तीफा दीजिये और जाइये.”
चिराग पासवान का गुस्सा इतने ही शांत नहीं हुआ. वे लगातार बोले जा रहे थे.
“इस तरह से पार्टी का काम चलेगा? पार्टी की कमेटी कभी पूरी नहीं होती. सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए नाम दिया जाता है. पटना के वार्ड में कोई कमेटी नहीं है. अगर मैं पहले से कह देता कि मैं आज महानगर का रिव्यू करूंगा तो कोई उपाध्यक्ष बन जाता, कोई महासचिव तो कोई सचिव. इस तरह से पार्टी का काम नहीं चलने वाला है. जिसका काम करना है वही पार्टी में रहेगा, नहीं तो जिसको करना है वो करो.”
एयरपोर्ट पर रिसीव करने वाला नेता नहीं चाहिये
चिराग पासवान ने अपने नेताओं से कहा “हमको चेहरा चमकाने वाला नेता नहीं चाहिये. मैं एयरपोर्ट पर आता हूं तो लोग रिसीव करने पहुंच जाते हैं. मैं पटना से जाता हूं तो लोग सी ऑफ करने चले आते हैं. सब चेहरा दिखाने के लिए. हमको नहीं चाहिये कि कोई एयरपोर्ट पर हमको रिसीव करने या छोड़ने जाये. हम अकेले चले आयेंगे.”
पहले पार्टी को फर्स्ट बनाइये
चिराग पासवान ने अपने नेताओं को कहा कि बिहार को फर्स्ट बनाने से पहले अपनी पार्टी को फर्स्ट बनाइये. तभी बिहार को फर्स्ट बनाने का सपना पूरा होगा.