ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार चुनाव : नीतीश कैबिनेट के एक दर्जन मंत्रियों की किस्मत का फैसला...

बिहार चुनाव : नीतीश कैबिनेट के एक दर्जन मंत्रियों की किस्मत का फैसला आज, विधानसभा अध्यक्ष की सीट पर वोटिंग

07-Nov-2020 06:21 AM

PATNA : तीसरी और अंतिम चरण में जिन 78 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है उनमें नीतीश कैबिनेट के एक दर्जन मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। आज होने वाली वोटिंग में बिहार सरकार के कुल 12 मंत्रियों कि किस्मत जनता तय करेगी। इनमें जेडीयू कोटे के 8 मंत्री और बीजेपी के 4 मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। 


आज जिन मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है उसमें जेडीयू के सबसे वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव, नरेंद्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी, रामदेव ऋषिदेव, फिरोज अहमद, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, मदन सहनी, सुरेश शर्मा, प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा और कृष्ण कुमार ऋषि शामिल हैं। विधानसभा के अध्यक्ष और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी सरायरंजन सीट से एक बार फिर उम्मीदवार है और यहां भी आज मतदान हो रहा है। 


आखिरी चरण में जिन उम्मीदवारों पर सबकी नजरें टिकी हैं उनमें आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद, शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव, आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रमई राम शामिल हैं। जिन युवा चेहरों पर सबकी नजर है उनमें जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल शामिल हैं। निखिल मंडल का मुकाबला मधेपुरा सीट पर पप्पू यादव से है। जेडीयू ने एक अन्य युवा सुनील कुमार को वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। पूर्व सांसद स्व वैद्यनाथ महतो के बेटे सुनील कुमार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।