ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

20-Jun-2021 04:30 PM

DESK: पूरी दुनियां में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जाता है। हर साल बड़े पैमाने पर इसे लेकर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लेकिन इस बार भी कोरोना महामारी के चलते पिछले साल की तरह ही डिजिटल, वर्चुअल और इलेक्ट्रॉनिक मंचों के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कल आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6.30 बजे संबोधित करेंगे। जिसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर LIVE प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम को आयुष राज्यमंत्री किरण रिजिजू भी संबोधित करेंगे। वहीं मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की तरफ से योगासन LIVE करके दिखाए जाएंगे।


21 जून यानि कल देशभर के कई जगहों पर योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार एक स्थान पर 20 लोग ही शामिल होंगे। इस बार कोई सार्वजनिक योग कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों में ही रहकर योग करेंगे। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाल किला परिसर में योग करेंगे। योग का यह कार्यक्रम 45 मिनट का होगा।


जिसके बाद संगीत नाटक अकादमी और क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा आधे घंटे के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वही इस दौरान आध्यात्मिक और योग गुरुओं का संबोधन होगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगा एन इंडियन हेरिटेज 75 ऐतिहासिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा। 



इस मौके पर भारतीय डाक विभाग एक स्पेशल कैंसिलेशन स्टैंप जारी करेगा। इसका इस्तेमाल 21 जून को बुक होने वाली सभी डाक पर किया जाएगा। बता दें कि कैंसिलेशन स्टैंप का इस्तेमाल डाक टिकटों को रद्द करने के लिए किया जाता है ताकि उनका फिर से इस्तेमाल न किया जा सके। गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। ऐसा माना जाता है कि मानव सभ्यता की शुरुआत से ही योग किया जा रहा है।