मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज
23-Aug-2024 07:54 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: सरकारी अस्पताल में एएनएम की दबंगई देखी गयी। दबंग को अस्पताल में बुलाकर एएनएम ने मरीज लेकर आए परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में इस बात की शिकायत की है। वैशाली के लालगंज रेफरल अस्पताल में बच्चों को दी जाने वाली टीकाकरण कार्य को एएनएम के द्वारा रोका गया। बच्चों के परिजन के साथ मारपीट गाली-गलौज भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण नहीं होने देंगे।
जबकि दूर-दूर से बच्चों को लेकर परिजन रिक्शा से अस्पताल टीकाकरण करने के लिए पहुंच रहे हैं जहां पहुंचने पर उनके साथ गाली-गलौज की जा रही है साथ ही मारपीट भी की जा रही है यही नहीं बाहर के दबंग लोगों को अस्पताल में बुलाकर मरीज के परिजनों को धमकी भी दिलवायी जा रही है। पीड़ित व्यक्ति लालगंज थाने क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी स्व० देवेन्द्र प्रसाद सिंह पुत्र चन्द्रशेखर कुमार ने थाने में आवेदन देते हुए कहा कि 23.08 2024 को लालगंज रेफरल अस्पताल लालगंज में समय करीब 11:00 बजे दिन में अपने पुत्र अरजीत राज को टीकाकरण करवाने गया था.
जहां टीकारण स्थल के मेन गेट पर पहले से बैठी ए० एन० एम० आर० अमृता कुमारी जो स्वास्थ्य उपकेन्द्र धनुषी में कार्यरत हैं। ए एन० एम० आर० रानी कुमारी स्वास्थ्य उपकेन्द्र जागोडीह में कार्यरत हैं, उनके द्वारा टीकाकरण केन्द्र पर मुझे जाने से रोका गया और कहा गया की पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं जिसमें अस्पताल के कर्मचारी साथ नहीं दे रहे हैं। आप लोग टीकाकरण कर ही रहे हैं लेकिन अब हमलोग परिजन को ही रोक देगें तो टीकाकरण बंद हो जायेगा। अगर गए तो टीकाकरण कार्ड फाड़ देंगे। जिसके बाद मुझमें और ए० एन० एम० आर० में बहस हो गयी। तभी ए० एम० आर० ने एक बाहरी व्यक्ति को बुलाया जिसे मैं नहीं जानता था। उक्त व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
इस संबंध में लालगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नवीन कुमार ने बताया कि जिस एएनएम के द्वारा टीकाकरण कार्य को बाधित किया गया है उन सभी पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को मिलने वाले टीकाकरण समय पर नहीं होगी तो बच्चों के अंदर बीमारी बढ़ सकती है इसलिए बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।