राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
15-Feb-2022 02:55 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: औरंगाबाद में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना खुर्द थाना क्षेत्र में नरारी की है जहां मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक अपने घर कंकेर लौट रहे थे। इसी दौरान नरारी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल डाला। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीसरे घायल युवक को इलाज के लिए बारूण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है वही ट्रक के ड्राइवर की तलाश में जुट गयी है।
मृतकों की बड़ेम ओपी क्षेत्र के कंकेर गांव निवासी सुशील राजवंशी (22वर्ष), प्रेमचंद बैठा (18वर्ष) और सनोज राजवंशी(20वर्ष) शामिल है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक बाइक से किसी काम के सिलसिले में बारुण गये हुए थे। वहां से काम निपटाने के बाद वे अपने घर कंकेर लौट रहे थे। इसी दौरान नरारी के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला जिससे उनकी मौत हो गई।