बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
11-Sep-2020 11:36 AM
BEGUSARAI : इस वक़्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां एक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार शिक्षक की मौत हो गई है, वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है.
चश्मदीदों के अनुसार, चालक ने स्कॉर्पियो पर अपना नियंत्रण खो दिया जिस वजह से सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में स्कार्पियो सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालत गंभीर रुप से घायल हो गया.
मृतक की पहचान बरौनी निवासी राजकिशोर के रूप में की गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल चालक संजीव कुमार को इलाज के लिए नजदीक के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकिशोर मध्य विद्यालय, शोकहारा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. एसएससी में कार्यरत अपने छोटे भाई को पहुंचाने कल रात सुपौल गए थे. वहीं से लौटने के क्रम में दुर्घटना हो गई. सड़क हादसे में राजकिशोर के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है.