बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
18-Jul-2023 03:55 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल के पिपरा त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर जागुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कॉर्पियो सवार मधेपुरा के मठाही के रहने वाले हैं। जो जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज से बारात में शामिल होकर वापस मठाही लौट रहे थे। तभी इसी दौरान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जागुर गांव में पिपरा त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग एनएच 327ई पर आईटीआई कॉलेज के पास स्कॉर्पियों पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
स्कॉर्पियो में सवार सभी 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों की पहचान मोहम्मद नूर के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जफर, मोहम्मद फौसर के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रब्बानी,30 वर्षीय रणबीर,मोहम्मद इसार के 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अफरोज,मोहम्मद शफीक के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमशेर,मोहम्मद तसलीम के 42 वर्ष पुत्र मोहम्मद फारुख और मोहम्मद मंजूर आलम के 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद मोनाजीर के रुप में हुई है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि सड़क हादसे में 7 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।