राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
01-Sep-2021 08:39 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है जहां डंफर की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत हो गयी। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। घटना से आक्रोशित लोगों मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजे दिए जाने की मांग करने लगे।
घटना गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा गांव की है। मृतक की पहचान चपरा गांव निवासी अनिल पासवान और अरविंद चंद्रवंशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है।
बताया जाता है कि चपरा गांव निवासी अनिल पासवान और अरविंद चंद्रवंशी गोह बाजार से सामान खरीदकर घर की ओर लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित डंफर ने रौंद डाला जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस दौरान पैदल जा रहा एक युवक घायल हो गया।
जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क के जाम कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।