ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / news / एनीमिया है एक गंभीर बीमारी, इसे ना करें नज़र अंदाज, वरना पड़ेगा पछताना...

एनीमिया है एक गंभीर बीमारी, इसे ना करें नज़र अंदाज, वरना पड़ेगा पछताना

22-May-2020 04:32 PM

DESK : एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी. हिमोग्लोबिन की मात्रा जब शरीर में घटने लगे तब ये बीमारी होती है. इस बीमारी में हमारे खून में मौजूद रक्त के लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर उनके निर्माण की दर से अधिक होती है. ज्यादातर औरतें इस बीमारी से पीड़ित है. इसके कारण महिलाओं में अन्य बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है. 

यह ऐसी समस्या है जिस पर लोग कम ही ध्यान देते है. बढ़ती उम्र के साथ एनीमिया की समस्या भी गंभीर रूप ले लेती है. पर आज कल एनीमिया की शिकायत बच्चों में भी होने लगी है. डॉक्टर इस बीमारी का प्रमुख कारण समय के साथ खान-पान में होने वाले बदलाव को मानते है. उनका कहना है की खून में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर  शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है जिससे करण हम जल्दी थकान महसूस करने लगते है

एनीमिया के कारण होने वाली समस्या 

शरीर में खून की कमी के कारण सांस फूलना, हृदयगति तेज होना चक्कर आना, चेहरे और हाथ पैर में सुजन की समस्या, कमजोरी ये आम बात है. खून में आयरन की कमी के कारण इन सारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है. हम अपने खानपान में कुछ बदलाव ला कर खुद को इस बीमारी से बचा सकते है. आइये अपने आहार में कुछ ऐसे बदलाव लायें जिससे हमारा शरीर इस बीमारी से लड़ सके.


इन चीजों के सेवन से होता है फायदा 

•    भोजन में विटामिन-ए और विटामिन-सी को शामिल करें. 

•    खाने में आप गाजर, टमाटर, चुकुन्दर, अनार हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें. 

•    गुड़ और चना खाने की आदत डालें, अगर आप काले गुड़ का सेवन करते हैं तो ये और भी लाभकारी होगा. यह  हिमोग्लोबिन बनाने में मददगार साबित होता है.

•    शरीर में खून की कमी हो तो आप आयरन की टेबलेट भी ले सकते है पर टेबलेट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें.