ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / आनंद मोहन की रिहाई पर मायावती ने उठाए सवाल, बोली ..नीतीश के फैसले...

आनंद मोहन की रिहाई पर मायावती ने उठाए सवाल, बोली ..नीतीश के फैसले से दलित समाज नाराज

23-Apr-2023 11:12 AM

By First Bihar

DESK : बिहार में बीते दिनों बाहुबली नेता आनंद मोहन की चर्चा काफी तेज है। इसकी वजह है कि, नीतीश सरकार की सरकार ने सरकारी सेवकों की हत्या कानून  में बदलाव किया है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस कानून का सीधा संबंध आनंद मोहन से है। वहीं, अब इस मामले में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती ने दस्तक दी है। उन्होंने कहा है कि, नीतीश सरकार का यह फैसला उचित नहीं है। 


दरअसल, बीएसपी चीफ मायावती ने आनंद मोहन की रिहाई मामले पर  प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "बिहार की नीतीश सरकार द्वारा, आन्ध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) महबूबनगर के रहने वाले गरीब दलित समाज से आईएएस बने बेहद ईमानदार जी. कृष्णैया की निर्दयता से की गई हत्या मामले में आनन्द मोहन को नियम बदल कर रिहा करने की तैयारी देश भर में दलित विरोधी निगेटिव कारणों से काफी चर्चाओं में है। 


मायावती ने आगे लिखा, "आनन्द मोहन बिहार में कई सरकारों की मजबूरी रहे हैं, लेकिन गोपालगंज के तत्कालीन डीएम श्री कृष्णैया की हत्या मामले को लेकर नीतीश सरकार का यह दलित विरोधी व अपराध समर्थक कार्य से देश भर के दलित समाज में काफी रोष है.चाहे कुछ मजबूरी हो किन्तु बिहार सरकार इस पर जरूर पुनर्विचार करे"।


मालूम हो कि, आनंद मोहन भी 15 दिनों के लिए पैरोल पर जेल से बाहर हैं। बीते छह महीने में ये तीसरी बार है जब उन्हें पैरोल पर बाहर आने दिया गया है। इस बार उन्हें अपने बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद की शादी को लेकर रिहाई मिली है। चेतन आंनद का उपनयन 16 अप्रैल को और सगाई 24 अप्रैल को है. शादी तीन मई को देहरादून में होने वाली है। 


आपको बताते चलें कि, इसस पहले आनंद मोहन अपनी बेटी सुरभि आनंद की सगाई पर पांच नवंबर 2022 को पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। तब 21 नवंबर को पैरोल खत्म होते ही फिर वह जेल चले गए थे। दूसरी बार पैरोल पर अपनी बेटी की शादी पर पांच फरवरी को बाहर आए थे। सुरभि आनंद की शादी 15 फरवरी को थी।  इसके बाद 21 फरवरी को पैरोल खत्म होते ही फिर वह जेल चले गए थे।