अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Nov-2022 08:50 AM
PATNA : पूर्व सांसद आनंद मोहन इन दिनों सुर्खियों में है आनंद मोहन जेल से पैरोल पर बाहर आए तो अपनी बिटिया सुरभि के सगाई समारोह में शामिल हुए। सुरभि के सगाई समारोह में आनंद मोहन लवली आनंद के अलावे बिहार के तमाम राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। इसके बाद अब, आनंद मोहन के परिवार में दोहरी खुशी जल्द देखने को मिलेगी। दरअसल, आनंद मोहन और लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । चेतन आनंद आरजेडी के विधायक हैं और अगले साल उनकी शादी होने जा रही है।
बता दें कि, गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णाया हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे आनंद मोहन इन दिनों पैरोल पर बाहर थे। आनंद मोहन का पैरोल खत्म हो चुका है और इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे चेतन आनंद का जन्मदिन एक दिन पहले ही मनाया 20 नवंबर यानी आज चेतन आनंद का जन्मदिन है लेकिन उन्होंने 19 नवंबर को ही अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया और उनकी पत्नी लवली आनंद का भी जन्मदिन 9 नवंबर को था परिवार के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला और पैरोल खत्म होने से पहले आनंद मोहन ने खुद बता दिया कि अगले साल मई महीने में चेतन की शादी करने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि, चेतन आनंद की शादी अगले साल 3 मई को होगी और वह उत्तराखंड में होगी। इससे पहले चेतन की सगाई 24 अप्रैल को हो जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि बेटी सुरभि आनंद की शादी 15 फरवरी को तय की गई है। हालांकि, इस दौरान वह स्थाई रूप से जेल से बाहर आते हैं या फिर पैरोल पर इसको लेकर उन्होंने कुछ नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि, सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा। इसके आगे उन्होंने अपने समर्थकों को लेकर कहा कि, भले मेरे समर्थकों की पीढ़ियां बदल गई लेकिन, वो आज भी वह मेरे साथ हैं। भले ही मैं पिछले15 साल से जेल में रहा लेकिन, मेरे समर्थक मेरे साथ रहे। यह मेरी ताकत है। मेरे समर्थक पहले भी निराश नहीं थे और अभी भी मुझ से नाराज नहीं हैं।
गौरतलब है कि, आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम कृष्णया की हत्या के मामले में पिछले 15 सालों से जेल में है। हालांकि उन्होंने उम्र कैद की सजा काट ली है। लेकिन, अभी तक उन्हें अभी रिहाई नहीं मिली है। लेकिन, अब उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जेल से जल्द ही मुक्ति मिल जाएगी। फिलहाल आनंद मोहन लोक सेवक हत्याकांड में जेल में है। ऐसे में उम्र कैद की सजा काटने के बावजूद राज्य सरकार के ऊपर निर्भर करता है कि उन्हें रिहा करें या नहीं।