ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

अमरेंद्रधारी सिंह के RJD कैंडिडेट बनने से नाराज हुए अभयानंद, 'अभयानंद-सुपर 30' से खुद को किया अलग

12-Mar-2020 02:50 PM

PATNA : बिहार के डीजीपी पद से रिटायर होने के बाद बच्चों को IIT की तैयारी कराने में लगे अभयानंद ने अपने नाम से चल रहे अभयानंद सुपर 30 छोड़ दी है. अभयानंद सुपर 30 के संचालक अमरेंद्र धारी सिंह थे. उन्हें RJD ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बना दिया है. इसके बाद भी पूर्व डीजीपी ने इस संस्थान से खुद को अलग कर लेने का फैसला लिया है.


फेसबुक पोस्ट लिख कर किया एलान
अभयानंद ने फेसबुक पोस्ट लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा है. “ मैं मूलतः एक शिक्षक हूं और अपने जीवन काल में जब कभी भी किसी ने मेरी सेवा लेनी चाहिए , मैंने कभी ना नहीं की लेकिन इस शर्त के साथ की सहयोगी कहीं से भी मेरे नाम का कोई राजनीतिक उपयोग नहीं कर सकें.”


पूर्व DGP ने अपने पोस्ट में लिखा है
" अभयानंद सुपर 30 के कर्ता धर्ता अब एक राजनीतिक दल के साथ परोक्ष रूप से जुड़ गए है , फिर इस स्थिति में चल रहे ' अभयानंद सुपर 30' के नाम से खुद का नाम हटा रहा हूं”

news image


छात्रों का क्या होगा
अब सवाल ये है कि उन छात्रों का क्या होगा जो अभयानंद सुपर 30 में पढ़ाई कर रहे हैं. अमरेंद्र धारी सिंह उनके कोचिंग से लेकर रहने-खाने का खर्च उठा रहे थे. वे अभी भी इस काम को जारी रखने के लिए तैयार हैं. लेकिन अब अभयानंद पढाने के लिए तैयार नहीं है. हालांकि अभयानंद ने डायरेक्टली य़े नहीं कहा है लेकिन जब अपने नाम को ही अलग कर रहे हैं तो मतलब यही निकाला जा रहा है कि वे इस संस्थान को छोड़ रहे हैं.