ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अमेरिका ने बगदाद में दागी मिसाइलें, ईरान के मिलिट्री जनरल सुलेमानी समेत 8...

अमेरिका ने बगदाद में दागी मिसाइलें, ईरान के मिलिट्री जनरल सुलेमानी समेत 8 की मौत

03-Jan-2020 10:31 AM

DESK: अमेरिका ने ईरान की राजधानी बगदाद हवाई अड्डे पर हवाई हमला किया है. गुरुवार देर रात अमेरिका ने बगदाद में हवाई हमला करके ईरान के अत्‍यंत प्रशिक्षित कुद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मार डाला है. यह दावा इराकी मिलिशिया ने किया. इराकी मिलिशिया ने कहा कि इस एयर स्ट्राइक में इलाइट कुड्स फोर्स के हेड ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी, इराकी मिलिशिया कमांडर अबू महदी अल-मुहांडिस समेत आठ लोगों की मौत हो गई है. 


बताया जा रहा है कि सुलेमानी का काफिला बगदाद एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, इसी दौरान अमेरिका ने हवाई हमला कर दिया. इस हमले में ईरान समर्थित पॉप्‍युलर मोबलाइजेशन फोर्स के डेप्‍युटी कमांडर अबू मेहदी अल मुहांदिस के भी मारे जाने की खबर है.


मिलिशिया पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के अफसरों ने भी कहा कि इस हवाई हमले को अमेरिका ने अंजाम दिया है. पेंटागन ने भी सुलेमानी की मौत की पुष्टि कर दी है. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के सीनियर कमांडर सुलेमानी को मार डाला है. आपको बता दें कि बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी.