Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी
16-May-2021 12:58 PM
DESK: कोरोना काल में जहां मरीजों को एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हो रहा है। वही कई लोगों की जाने एम्बुलेंस के अभाव में जा रही है। महामारी की इस घड़ी में एम्बुलेंस की मांग इस कदर बढ़ गयी है कि अस्पतालों में इसकी किल्लत से मरीज और उसके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ लोग एम्बुलेंस का गलत उपयोग भी कर रहे हैं। ऐसा करने से पहले वे यह भी नहीं सोचते कि इसकी मरीजों को कितनी जरूरत हैं। हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एक शर्मनाक घटना की। जहांं एम्बुलेंस का गलत उपयोग किया गया। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
दरअसल 3 युवकों और एक युवती को एम्बुलेंस में रंगरैलिया मनाते पुलिस ने पकड़ा है। यह मामला सामने आने के बाद आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी हैरान है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की शर्मनाक घटना रामनगर थाना क्षेत्र के सुजबाद चौकी इलाके की है जहां कुछ लोगों एम्बुलेंस में रंगरैलियां मनाते पकड़ा गया। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह हुई शर्मनाक घटना से लोग भी सकते में हैं। तीन युवक और एक युवती को एंबुलेंस में रंगरेलिया मनाते हुए पुलिस ने पकड़ा और एंबुलेंस को भी जब्त किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
यह सब तब हुआ जब सुजाबाद पुलिस चौकी के पास सुनसान इलाके में बंद एंबुलेंस को लोगों ने हिलते हुए देखा। काफी समय बाद भी जब एम्बुलेंस वहां से नहीं हटी तब लोगों को शक हुआ और उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बंद एंबुलेंस से पुलिस ने तीन युवक और एक युवती को बाहर निकाला। जो आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद रामनगर थाने में केस दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया। वही एम्बुलेंस को भी जब्त कर लिया गया।
कोतवाली सर्किल एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्वील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वही एंबुलेंस भी जब्त कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस मंडुआडीह क्षेत्र के गंगा सेवा सदन नामक एक निजी अस्पताल की है जिसे एक युवक को किराए पर चलाने के लिए दे रखा था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।