ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर...

अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

07-Sep-2020 09:34 AM

By RAJ

NALANDA : जिले के अलग-अलग क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी जबकि इस हादसे में 2 व्यक्ति जख्मी हुए हैं. घटना रहुई और दीपनगर थाना इलाके में घटी है. बताया जा रहा है कि दीपनगर थाना इलाके के पावापुरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में युवक के पिता का इलाज  चल रहा है. 


घटना के बारे में बताया जाता है कि देवधा निवासी रामचंद्र सिंह अपने पुत्र चंदन कुमार के साथ बिहारशरीफ से काम कर अपने घर लौट देवधा गांव लौट रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही  ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. दोनों को इलाज के लिए पावापुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने पटना-रांची मुख्य मार्ग एनएच 20 को जाम कर दिया. 


वहीं दूसरी घटना रहुई थाना इलाके में घटी. जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एसएच 78 बिहटा-सरमेरा फोर लेन को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही रहुई और बेना थाना की पुलिस के अलावे बीडीओ विवेक कुमार मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने के प्रयास में जुट गए.