ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज, फांसी बरकरार

निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज, फांसी बरकरार

18-Dec-2019 01:27 PM

DELHI: निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया केस के एक दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी अक्षय सिंह की सज़ा-ए-मौत बरकरार है. आज सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय के वकील एपी सिंह की ओर से तमाम दलील सुनने के बाद अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी.

 

इससे पहले अक्षय के वकील ने कहा था कि अक्षय को मौत की सजा न दी जाए, यह मानवाधिकार के खिलाफ है. अक्षय की याचिका पर जस्टिस आर भानुमति, अशोक भूषण और ए एस बोपन्ना की बेंच ने सुनवाई की थी. जस्टिस भानुमति ने फैसला पढ़ते हुए कहा, 'याचिकाकर्ता ने मुकदमे पर ही सवाल उठाए. इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती. जांच में कमी की बात पर ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर चुका है.  रिव्यू में उन्हीं बातों की नए सिरे से सुनवाई नहीं हो सकती. दोषी यह बातें पहले भी कह चुका है. इसलिए हम ये पुनर्विचार याचिका खारिज करते हैं.'


आपको बता दें कि 16 दिसंबर साल 2012 को दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया था. वीभत्स तरीके से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने निर्भया को मरने की हालत में सड़क पर फेंक दिया था. इस घटना के बाद से पूरे देश में जबरदस्त हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ. जिसके बाद सरकार ने दुष्कर्म संबंधी कानून को और सख्त किया. वहीं इस घिनौनी वारदात में शामिल 6 लोगों में से राम सिंह की जेल में मौत हो गयी थी. वहीं एक नाबालिग दोषी बाल सुधार गृह में 3 साल बिता कर रिहा हो गया. ऐसे में निचली अदालत और हाईकोर्ट में चार लोगों पर मुकदमा चला. दोनों अदालतों ने चारों को फांसी की सजा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे बरकरार रखा था.