दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
24-Nov-2019 04:23 PM
MUMBAI: महाराष्ट्र के सियासी खेल के सबसे अहम किरदार अजीत पवार का पहला बयान सामने आ गया है. डिप्टी सीएम बनने के बाद अपने पहले बयान में अजीत पवार ने साफ कर दिया है कि चाचा शरद पवार के पास वापस लौटने की सारी गुंजाइश खत्म हो गयी हैं. अजीत पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे महाराष्ट्र में मजबूत सरकार देंगे.
अजीत पवार का पहला बयान
डिप्टी सीएम बनने के बाद अजीत पवार पहली दफे ट्वीटर पर प्रकट हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए अजीत पवार ने कहा कि वे महाराष्ट्र में स्थायी सरकार देंगे जो आम लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए काम करेगी. अजीत पवार ने उन्हें बधाई देने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, राजनाथ सिंह समेत दूसरे मंत्रियों को भी शुक्रिया कहा है.
चाचा के पास लौटने की गुंजाइश खत्म
अजीत पवार के ट्वीट के बाद साफ हो गया है कि उनके चाचा शरद पवार के पास लौटने की सारी गुंजाइश खत्म हो गयी है. दरअसल आज सुबह से ही ये खबर आ रही थी कि शरद पवार उन्हें मनाने की कोशिश में लगे हैं. अजीत पवार के पास शरद पवार के कई दूत पहुंचे. लेकिन भतीजे अजीत ने ट्वीट करके साफ कर दिया कि उनका इरादा वापसी का कतई नहीं है.
महाराष्ट्र में कई खेल बाकी
अजीत पवार के इस ट्वीट के बाद ये भी साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में अभी कई खेल बाकी है. शरद पवार से लेकर उद्धव ठाकरे और कांग्रेस जिस तरह से बहुमत अपने पास होने का दावा कर रहे हैं उसमें उतना दम नहीं है. महाराष्ट्र में अभी कई खेल बाकी है. अजीत पवार का ट्वीट ठीक उस वक्त आया जब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई में भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे थे. जाहिर है भाजपा और अजीत पवार के पास प्लान बी भी है, जिसे सही समय पर अमल में लाने की तैयारी है.