बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Oct-2019 02:15 PM
PATNA : जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने उप चुनाव में अपनी पार्टी की हार के लिए बीजेपी से मतभेदों को जिम्मेदार ठहराया है। अजय आलोक ने कहा है कि मुद्दों पर मतभेद के बावजूद भले ही नेता आपसी सुलह कर साथ चल लेते हैं लेकिन जनता इन मतभेदों पर उदासीन हो जाती है।
अजय आलोक में उपचुनाव के नतीजों को इसी उदासीनता का परिणाम बताया है। पूर्व जदयू प्रवक्ता ने यह नसीहत दी है कि सारे मतभेद खत्म कर एनडीए को एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अजय आलोक ने कहा है कि मतभेद खत्म हुए तभी 2020 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बन पाएगी।
आपको बता दें कि प्रवक्ता पद पर रहते हुए अजय आलोक ने धारा 370, एनआरसी और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर लगातार मोदी सरकार और बीजेपी के स्टैंड का समर्थन किया। बाद में उन्होंने पार्टी की नीतियों के साथ खुद को खड़ा नहीं पाते हुए प्रवक्ता पद भी छोड़ दिया और अब उपचुनाव में हार के बाद अजय आलोक ने एक बार फिर से अपनी पार्टी को यह बता दिया है कि उपचुनाव में किन मुद्दों का विरोध करना उसे भारी पड़ा।\