ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / 'ऐसे ही किसी का नहीं हो जाता विलय ....', JDU के राजद में...

'ऐसे ही किसी का नहीं हो जाता विलय ....', JDU के राजद में शामिल होने पर बोले तेजस्वी .... बेकार की बात करते हैं भाजपा नेता

23-Dec-2023 11:16 AM

By First Bihar

 PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और गिरिराज सिंह एक ही फ्लाइट में दिल्ली से पटना पहुंचे। एक ही फ्लाइट में तीनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। तीनों नेताओं के बीच क्या-क्या बातें हुई इस पर तरह-तरह के अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि जदयू का राजद में विलय हो जाएगा।जिसके बाद आज इस मामले में राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा है कि - सुर्ख़ियों में रहना है तो कुछ तो बोलना होगा न। 


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। जहां उनसे वाल किया गया कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि जदयू का राजद में विलय हो जाएगा। जिसके बाद इसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि - गिरिराज सिंह अपनी बात को किसी और के मुहं से कहवाना चाहते हैं। इस तरीके से कहीं भी कुछ नहीं होता है। यह तो पहले से ही भाजपा में तय है कि उनके नेता किसी न किसी को कुछ न कुछ बोलते ही रहेंगे। तभी तो लाइमलाइट में आएंगे, वरना उनको कौन पूछेगा। 


इसके आलावा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में देशभर से जुटे पदाधिकारियों को ‘माइक्रो लेवल’ प्लान का चुनावी मंत्र देते हुए सलाह देते हुए कहा है कि -  भाजपा का वोट प्रतिशत 50 से ऊपर पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना पड़ेगा। इसके बाद जब इन मुद्दों को लेकर तेजस्वी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि - बोलने में क्या जाता है बोलने का तो कोई भि यह कह सकता है कि हम ये कर देंगे वो कर देंगे। हज़ार बात बोलते हैं। बोलने दिगिए। वह बोलते ही इसलिए कि आप लोग दिखाइए।