मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
08-May-2023 12:21 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तीन सप्ताह बाद जनता दरबार में मौजूद हैं। सीएम आज कई विभागों की शिकायतों को सुन रहे हैं और इसका निपटारा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम के जनता दरबार में सिवान से एक फरियादी अपनी शिकायत लेकर पंहुचा। यह मामला खुद सीएम के विभाग से जुड़ा हुआ था। सबसे बड़ी बात है कि सीएम नीतीश जनता दरबार में आए फरियादी की बात सुनकर इस कदर आश्चर्चकित हो गए कि, उन्होंने मौके पर डीजीपी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को बुलाया और तत्काल इस मामले की जांच का निर्देश जारी किया।
दरअसल, सीएम नीतीश के जनता दरबार में पहुंचा फरियादी ने कहा कि मेरे लड़के की हत्या को अबतक 28 साल हो गया है। लेकिन, अभी तक इसमें कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है। जिसके बाद सीएम भी अचंभित रह गए और उन्होंने कहा कि, ये 28 साल पुराना मामला है और अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है। जिसके बाद फरियादी ने कहा कि, जी 28 साल पहले का मामला है और मैं पहले भी आ चूका हूं।
इसके बाद नीतीश कुमार और भी आश्चर्चकित हो गए और उन्होंने कहा कि- आप पहले भी आए हैं, हम निर्देश भी दिए फिर भी कुछ नहीं हुआ है, ऐसा कैसे हुआ है भाई। उसके बाद सीएम ने अपर मुख्य सचिव को फ़ोन लगाने को कहा और अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अभी तक इस मामले में एक्शन क्यों नहीं हुआ, मामला क्या है। उसके बाद उन्होंने डीजीपी और अपर को तत्काल तलब किया और कई कड़े सवाल पूछे।