ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / AIRTEL ने लॉन्च किया बंपर प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 3...

AIRTEL ने लॉन्च किया बंपर प्लान, फ्री कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 3 जीबी डेटा

27-Dec-2019 10:35 AM

DELHI: पिछले कुछ दिनों से टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने प्लांस महंगे कर रही हैं. टैरिफ प्लान्स महंगा होने से एक तरफ टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मची है, वहीं दूसरी ओर यूजर्स परेशान हैं. इसी बीच टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने प्लान में फिर से बदलाव किया है.


कुछ दिन पहले एयरटेल ने नए प्लान लॉन्च करने के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग सेवा को बंद कर दिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही कंपनी ने फिर से किसी भी नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट देना शुरू कर दिया था. इसके साथ ही कंपनी ने बंद किये गये डेली 1 जीबी डेटा वाले प्लान्स को भी लॉन्च किया. अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एयरटेल ने अपने 558 रुपये वाले प्लान को फिर से शुरू कर दिया है जिसे टैरिफ हाइक के बाद बंद कर दिया गया था.


ज्यादा डेटा यूज करने वाले लोगों के लिए एयरटेल का 558 रुपये वाला यह प्लान बेस्ट है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 3 जीबी डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ ही यह प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस और देशभर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रहा है. लेकिन इस प्लान के साथ एयरटेल ने इसकी वैलिडिटी को थोड़ा कम कर दिया है. टैरिफ हाइक से पहले एयरटेल का यह प्लान 82 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन अब इसमें 56 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. 558 रुपये वाले प्लान के फिर से लागू होने के बाद एयरटेल देश का इकलौता टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है जो डेली 3 जीबी डेटा वाले दो प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है. इसके साथ ही एयरटेल के 398 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 3 जीबी डेटा दिया जा रहा है. यह प्लान अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ यूजर्स को रोज 100 फ्री एसएमएस भी दे रहा है.