ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, दफ्तरों का समय बदला; स्कूलों...

Air Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, दफ्तरों का समय बदला; स्कूलों में ऑनलाइन क्लास

19-Nov-2024 07:47 AM

By First Bihar

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। तमाम तरह की बंदिशों के बावजूद मंगलवार की सुबह एक्यूआई कई इलाकों में 500 के पार पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है वहीं स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाए जा रहे हैं।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, मंगलवार की सुबह दिल्ली के पंजाबी बाग, पूसा, रोहिणी, शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार, वजीरपुर, अलीपुर, आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नेहरू नगर, नरेला और प्रतापगंज जैसे इलाकों में एक्यूआई का स्तर 500 पहुंच गया है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी ऑनलाइन क्सासेज का एलान कर दिया है।


प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए एमसीडी के कार्यालयों की टाइम सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक कर दी गई है। वहीं दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम के साढ़े 6 बजे तक चलेंगे। दिल्ली में 9वीं तक से स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है और 9वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जा रही हैं। प्रदूषण के कारण दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाई हुई है।