पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Oct-2024 08:03 PM
By First Bihar
DESK: एअर इंडिया से जुड़ी तमिलनाडु से बड़ी खबर आ रही है। तमिलनाडु के सबसे बड़े एयरपोर्ट तिरुचिरापल्ली या त्रिची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर एअर इंडिया का विमान चक्कर लगा रहा है। दरअसल त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई है। इस फ्लाइट में 141 पैसेंजर सवार हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में ईंधन की कमी बताई जा रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने की बात कही जा रही है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर रेक्स्यू टीम के साथ-साथ दो दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस की तैनाती की गयी है।
विमान में खराबी आने के बाद अब इमरजेंसी लैंडिग की तैयारी की जा रही है। त्रिची एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया है। एअर इंडिया की फ्लाइट की बेली लैंडिंग हो सकती है। इसके लिए सभी तैयारी की जा चुकी है। त्रिची के जिला कलेक्टर का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी जाएगी।
अभी एअर इंडिया की फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट के आस-पास मंडरा रहा है अगले एक घंटे के भीतर विमान को लैंड कराये जाने की उम्मीद है। एयरपोर्ट बेली लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है विमान ईंधन खाली करने के लिए एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगा रहा है।