पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Oct-2024 08:18 PM
By First Bihar
DESK: एअर इंडिया से जुड़ी राहत की खबर त्रिची एयरपोर्ट से आ रही है। पायलट की सूझबूझ के कारण एअर इंडिया के विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गयी। विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं।
बता दें कि त्रिची से शारजाह जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी की बात सामने आई थी। जिसके बाद त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर विमान पिछले कई घंटे से चक्कर लगा रही थी। इस विमान में 140 यात्री सवार थे। शुक्रवार की रात 8 बजकर 14 मिनट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इससे पहले त्रिची के जिला कलेक्टर ने भी बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के तिरुचलापल्ली से शारजाह के लिए 5 बजकर 40 पर एअर इंडिया की विमान संख्या AXB613 ने उड़ान भरी थी। तभी प्लेन हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। जिसके बाद करीब तीन घंटे तक विमान आसमान में चक्कर काटता रहा। करीब 8 बजकर 14 मिनट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी। पायलट की सूझ-बूझ से 140 पैसेंजर्स की जान बचायी गयी। विमान के ईंधन को कम करने के लिए पायलट करीब दो घंटे तक आसमान का चक्कर लगा रहा था।
इस बात की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी किया गया और आनन-फानन में रेस्क्यू टीम की तैनाती की गयी। दो दर्जन एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड की टीम को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से लैंडिंग परमिशन मिलने के बाद पायलट ने रनवे पर फ्लाइट की लैंडिंग सुरक्षित लैंडिग कराई। जिसके बाद विमान में सवार 140 पैसेंजर्स ने राहत की सांस ली। इस खबर से परेशान यात्रियों के परिजनों के चेहरे की मायूसी दूर हुई। परिजनों को जब इस बारे में जानकारी मिली तो वो काफी परेशान हो गये। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या होगा। लेकिन पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कर्मचारियों की सूझ-बूझ से सभी यात्रियों की जान बचायी जा सकी।