ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

AIMIM नेता असलम मुखिया हत्याकांड: फरार नामजद आरोपी महताब आलम के घर कुर्की जब्ती का लगाया गया इश्तेहार

07-Aug-2024 08:25 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव असलम मुखिया उर्फ अब्दुल सलाम हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्त लालबाबू उर्फ महताब आलम के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने इश्तेहार लगाया। 


बता दें कि बीते 12 फरवरी को असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में अभी भी 3 नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के छह महीने होने को है लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अब फरार आरोपी लालबाबू उर्फ महताब आलम के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार लगाया गया है। यदि वह थाने में उपस्थित नहीं होता हैं तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 


गौरतलब है कि 12 फरवरी को नगर थाना के तुरकहा में बेखौफ अपराधियों एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को गोली मार दी थी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। 


जिसके बाद इस घटना को लेकर खूब सियासत हुई थी। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने विधानसभा में इस मामले को मजबूती से उठाया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही थी। इसी बीच एक नामजद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया था।


पुलिस हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही है। इसी बीच हत्याकांड के एक नामजद आरोपी सद्दाम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब्दुल सलाम हत्याकांड में अभी भी तीन नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


बता दें कि बीते 12 जनवरी को AIMIM नेता असलम मुखिया अपने घर से थावे जंक्शन जा रहे थे। लखनऊ जाने के लिए उन्हें ट्रेन पकड़नी थी लेकिन थावे जंक्शन पहुंचने से पहले ही पहले ही रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।