खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
27-Jan-2021 03:13 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: जिले में रफ्तार का कहर जारी है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 20 साल के युवक की मौत हो गई। घटना सहायक थाना क्षेत्र के एनएच-31 की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के साफापुर निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किसी काम को लेकर वह बलिया की तरफ जा रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया। सड़क पर तड़पते इस युवक पर जब एनएच से गुजर रहे ट्रैक्टर ड्राइवर की नजर पड़ी तो वह इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने लगा लेकिन तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।