पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
08-Jun-2023 10:19 AM
By First Bihar
ARA : बिहार के खगड़िया में रविवार के दिन बहुचर्चित पुल गिर गया। जिसके बाद विपक्षी दलों के तरफ से लगातार सवाल उठना शुरू हो गया। वही इस पुल के गिरने के बाद अब एक और पुल के गिरने को लेकर आशंका जताई गई है। इसको लेकर रेल मंत्री को लेटर लेकर लिखा गया। जिसमें 161 साल पुराना पुल कभी भी गिरने का अंदेशा जारी किया है।
दरसअल, पटना और भोजपुर को जोड़ने वाली 161 साल पुराने कोइलवर पुल की स्थिति भी जर्जर है। इसको लेकर स्थानीय स्कॉलर ने रेल मंत्री को चिट्ठी लिखी है। इसमें लिखा गया है कि - 161 साल पुराने इस लोहे के पुल को जल्द नहीं बनाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शिकायतकर्ता ने यह आशंका जताई है कि सोन नदी में हो रहे बालू खनन की वजह से पुल के पिलर की स्थिति जर्जर हो चुकी है। यह रेलवे का मुख्य मार्ग है। कई दर्जन ट्रेनें इस रूट पर चलती है। लगातार जर्जर पुल की हालत खराब होती जा रही है। रेलवे यदि इसकी मरम्मती और नए पुल का निर्माण नहीं करवाती है तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
बताया जा रहा है कि,इससे पहले 2015 मे जब सुरेश प्रभु रेल मंत्री थे तो चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद उन्हें आश्वासन मिला था कि जल्द ही कोइलवर पुल की मरम्मती करा कर आपको सूचना दी जाएगी। लेकिन आठ साल बीतने के बाद भी कोई मरम्मती का काम नहीं हुआ है। महज लोहे के पुल की रंगाई-पुताई करके खानापूर्ति की गई है। जिसके बाद अब वापस से रेल मंत्री को लेटर लिखा गया है।
आपको बताते चलें कि, पटना और आरा के बीच सोन नदी पर बना यह पुल अंग्रेजो द्वारा 1862 में बनाया गया था। कोइलवर के सोन नदी पर बना यह पुल हावड़ा-दिल्ली रूट का महत्वपूर्ण पुल है। हालांकि, पुल पर अब वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए इसके समानान्तर दूसरी सड़क पर पुल बनाकर इस पुल का लोड कम कर दिया गया है।