दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
14-Feb-2021 08:30 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक आशियाने का सपना देखने वाले सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली अग्रणी ग्रुप की सारी जमीन को रेरा ने अपने कब्जे में ले लिया है. बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है कि निवेशक हो को आशियाना नहीं देने वाली किसी रियल स्टेट कंपनी पर रैना ने इस कदर शिकंजा कसा हो. रेरा के अध्यक्ष अफजल अमानुल्लाह और सदस्य आरपी सिन्हा की बेंच ने अग्रणी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज की सभी जमीन को रेरा के कब्जे में लेने का निर्देश जारी किया है. बुधवार को सुनवाई के बाद जमीन के सभी कागजात 17 फरवरी के पहले रेरा में जमा कराने का निर्देश ग्रुप के निदेशक को दिया गया है.
रेरा बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा है कि कई बार के आदेश के बावजूद अग्रणी ग्रुप ऑफ कंपनीज के संचालक के खरीदारों को पहचान नहीं लौटा रहे हैं. इससे परेशान शिकायत कर्ताओं ने रेरा के समक्ष मामले का शीघ्र समाधान कर उनकी राशि वापसी का अनुरोध किया है. शिकायत कर्ताओं की मजबूरी और रेरा के निर्देश के बावजूद अग्रणी ग्रुप के रवैए को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है.
इतना ही नहीं अग्रणी ग्रुप ने रुबन अस्पताल प्रबंधन को आवासीय भवन के अनधिकृत उपयोग को तत्काल रोकने का भी आदेश दिया है. अग्रणी होम्स से खरीदी गई जमीन पर चलाए जा रहे हैं. अस्पताल को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के लिए कहा गया है. पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित हाउस नंबर 15 आवासीय है. इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन यहां अस्पताल चला रहा है. अब इस भवन में अस्पताल तभी चलेगा, जब आवासीय भवन के अस्पताल के रूप में उपयोग के लिए या तो पटना नगर निगम से स्वीकृति मिल जाए या फिर रेरा कोर्ट इसके लिए आदेश दे दे.
अग्रणी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज को जिन भूखंडों की डीड देने के लिए कहा है, उनमें सोनपुर के परमानंदपुर में जमीन, वाराणसी की जमीन के कागजात, कंकड़बाग के लोहिया नगर योगीपुर स्थित हाउस नंबर ए/15, भूतनाथ रोड स्थित अवध अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 और मौलाना इंजीनियरिंग कॉलेज दानापुर के पास 7 से 8 कट्ठा जमीन के पेपर शामिल हैं.