पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
16-May-2023 08:46 AM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों का मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना समेत कुछ अन्य जिलों के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। रविवार को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हुई बारिश के बाद पटना समेत 22 जिलों में अधिकतम तापमान में कई आई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 मई को लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजधानी पटना समेत कुछ अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही मेघ गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। दक्षिण बांग्लादेश तक एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बनने से बिहार के उत्तरी भागों में अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा।
मेघ गर्जन, बारिश और बिजली चमकने की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं औरंगाबाद, गया, बांका, मोतिहारी के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई जबकि पटना में अधिकतम तापनाम में 3.6 डिग्री, नालंदा में 4.3 डिग्री, खगड़िया में 6.0 डिग्री, वैशाली में 5.6 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 4.8 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है।