अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
07-Aug-2021 07:36 AM
PATNA : बिहार में अफसरशाही के हावी होने का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों इस्तीफे की पेशकश करने वाले मंत्री मदन सहनी ने अपना आप्त सचिव बदल लिया है. मंत्री मदन सहनी ने अपना सरकारी आदेश सचिव बदलते हुए अब अभिजीत कुमार को यह जिम्मेदारी दी है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनीष शर्मा को सरकारी आप्त सचिव के पद से हटा दिया गया है. मनीष शर्मा 26 फरवरी से मदन सहनी के आप्त सचिव थे. अब बिहार प्रशासनिक सेवा के ही अधिकारी और फिलहाल शेखपुरा में बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर तैनात अभिजीत कुमार मंत्री के नए सरकारी आप्त सचिव होंगे.
आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों मंत्री मदन सहनी और उनके विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद के बीच तबादलों को लेकर विवाद पैदा हुआ था. लगभग 100 से ज्यादा सीडीपीओ के तबादले के मुद्दे पर मंत्री और अपर मुख्य सचिव के बीच ठन गई थी. इससे पूरे प्रकरण के बाद मदन सहनी ने अफसरशाही का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. हालांकि बाद में वह अपने फैसले से पीछे हट गए थे. लेकिन इस पूरे प्रकरण में अपने सरकारी आप्त सचिव मनीष शर्मा की भूमिका को लेकर मदन सहनी नाराज थे. इस प्रकरण के बाद ही उन्होंने मनीष शर्मा को हटाने की अनुशंसा कर दी थी.
मंत्री मदन सहनी की अनुशंसा पर सरकार ने मनीष शर्मा को इस जवाबदेही से मुक्त करते हुए अब अभिजीत कुमार को मंत्री मदन सहनी का नया सरकारी आप्त सचिव नियुक्त किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी. अभिजीत कुमार भविष्य में उनकी सेवा वापसी तक के मंत्री के आप्त सचिव के तौर पर कार्यरत रहेंगे. अभिजीत कुमार की सेवा फिलहाल मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी गई है.