Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
08-Oct-2021 09:28 PM
DESK : अफगानिस्तान इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जुमे की नमाज के बाद अफगानिस्तान के एक शिया मस्जिद में हुए फिदायीन हमले में लगभग 60 लोगों की मौत हो गई है। इस मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए 300 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे, तभी फिदायीन हमला हुआ और इसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए हैं। घायलों की तादाद तकरीबन डेढ़ सौ बताई जा रही है।
यह फिदायीन हमला अफगानिस्तान के गुंदुज में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। गुंदुज सेंट्रल हॉस्पिटल से आ रही खबर के मुताबिक अब तक वहां 35 शव पड़े हुए हैं और 50 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनकी जान बचने बेहद मुश्किल है। एक और अस्पताल में 15 लोगों के शव मिले हैं। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने के बाद दिया सबसे बड़ा फिदायीन हमला है।
तालिबान की सरकार ने बताया है कि यह एक फिदायीन हमला था। तालिबानी सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक गुंदुज में विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हुई है हालांकि सरकार ने अधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या नहीं बताई है। अफगानी मीडिया के मुताबिक मरने वालों की तादाद 50 से ऊपर है जबकि अल जजीरा ने 100 लोगों की मौत के बारे में जानकारी दी है। इस हमले के पीछे ISIS और खुरासान गुट का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल ISIS शिया मुसलमानों का विरोध करता रहा है और जिस मस्जिद में धमाका हुआ वहां शिया मुसलमान ही नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे।