ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अडाणी मामले पर बोले मनोज झा, JPC करा लें दूध का दूध पानी...

अडाणी मामले पर बोले मनोज झा, JPC करा लें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा

05-Feb-2023 02:59 PM

By First Bihar

PATNA: उद्योगपति गौतम अडानी और उनकी कंपनियों पर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद संसद में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के गठन की मांग कर रही है। जेपीसी से इस मामले की जांच कराने की मांग की लेकिन सरकार ने इसे खारिज कर दिया है। जिसके बाद पिछले 2 दिनों से संसद की कार्यवाही ठप है। इस मामले को लेकर राज्यसभा सांसद व राजद नेता मनोज झा ने भी जेपीसी के गठन की मांग की। 


मनोज झा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एलआईसी को अडानी के चरणों में समर्पित कर दिया है। लोगों के सपने को दबाया जा रहा हैं। यदि लोगों से जुड़े मुद्दे और उनकी चिंता को संसद में नहीं उठाया जाए तो देश में संसद किस काम के लिए हैं। संसद को बेजानी भारत में तब्दिल करने की कोशिश हो रही है। देश में 90% लोगों ने बीमा करा रखा है। 


मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सांसद मनोज झा ने कहा कि सरकार एलआईसी को अडानी के चरणों में गिराकर लोगों के सपनों को ध्वस्त करना चाहती हैं। इस पर सवाल नहीं पूछा जाए तो संसद किस काम की है। अगर सरकार को लग रहा है की विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा हैं तो जेपीसी क्यों नहीं करा लेते हैं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन यहां दूध कम है पानी ज्यादा है।