ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / जमानत मिलने के बाद रोने लगी एक्ट्रेस पायल रोहतगी, कहा- जेल में लग...

जमानत मिलने के बाद रोने लगी एक्ट्रेस पायल रोहतगी, कहा- जेल में लग रही थी ठंड

17-Dec-2019 09:38 PM

BUNDI: विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में जेल गई एक्ट्रेस पायल रोहतगी को आज जमानत मिल गई. बूंदी जेल से बाहर आने के बाद वह रोने लगी. कहा कि जेल के अंदर काफी ठंड लग रही थी और मैं बहुत डरी हुई थी.

जेल में थे अच्छे लोग

पायल ने कहा कि जेल में रहने वाले लोगों से लोग डरते हैं. लेकिन जेल में रहने वाले लोग भी अच्छे होते हैं. मेरे साथ जेल में बंद महिला कैदी अपनी कहानियां शेयर करती थी. खाने के बारे में बताया कि जेल में खाना ठीक मिलता था, लेकिन मुझे तीखा खाना अधिक पसंद है. 

सोशल मीडिया पर डालती रहेगी वीडियो

सोशल मीडिया से दूरी बनाने के सवाल पर पायल ने कहा कि वह सोशल मीडिया से दूर नहीं होगी. वह वीडियो बनाकर डालती रहेगी. लेकिन वह अब विवादित वीडियो नहीं डालेगी. पायल ने जेल में जाने के बाद समर्थन करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया है. 


10 अक्टूबर को दर्ज हुआ था केस

बता दें कि 2 अक्टूबर को बूंदी में युवा कांग्रेस के नेता चर्मेश शर्मा ने पायल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने 10 अक्टूबर को केस दर्ज किया था और 15 दिसंबर को राजस्थान पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से पायल को हिरासत में लिया था. 16 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद  न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. आज बूंदी की एडीजे कोर्ट ने पायल को जमानत दे दी. पायल ने गांधी-नेहरू परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था.