ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

एक्शन में शिवदीप लांडे: पेट्रोलिंग के दौरान गाड़ी में आराम फरमाने वाले पुलिस कर्मी होंगे सस्पेंड, हफ्ते में एक दिन IG खुद करेंगे औचक निरीक्षण

11-Jan-2024 08:34 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: तिरहुत रेंज के IG शिवदीप लांडे ने आज सभी डीएसपी व एसडीपीओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने डायल 112 और पुलिस की गश्ती की समीक्षा की। शिवदीप लांडे ने इस दौरान कहा कि यदि रुके हुए गश्ती वाहन के अंदर ड्राइवर को छोड़कर कोई अन्य पुलिस कर्मी बैठा मिलता है तो डीएसपी व एसडीपीओ का काम है कि वो पूरी गश्ती टीम को पहले सस्पेंड करें फिर आईजी कार्यालय को इसकी रिपोर्ट भेंजे। 


उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को गश्ती वाहन में बैठने की ड्यूटी नहीं दी गयी है बल्कि गाड़ी से उतरकर वाहन जांच अभियान चलाना होगा। वही पुलिस के वरीय अधिकारी भी गश्ती दल पर नजर रखेंगे। शिवदीप लांडे ने अपराध को रोकने के लिए कई आवश्यक निर्देश भी जारी किये। उन्होंने कहा कि डीएसपी व एसडीपीओ बेहतर पेट्रोलिंग के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी एसडीपीओ को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा है जिसमें अनुमंडल में तैनात सभी अधिकारी और सिपाही को जोड़ने की बात कही गयी है। किसी तरह की आपराधिक घटनाओं के बारे में कोई सूचना मिलती है तो इस ग्रुप में शेयर करे। घटना की सूचना मिलते ही गश्ती टीम बिना विलंब किये घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई करें। 


उन्होंने कहा कि सभी एसडीपीओ अपने क्षेत्र के बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी व माइको फाइनांस प्रतिष्ठानों के ब्योरे के साथ एक सूची अपने कार्यालय में रखेंगे और इन प्रतिष्ठानों की जांच टाइगर मोबाईल, बाईक पुलिस ग्रुप के जरिये नियमित करायेंगे। लूट की घटनाओं पर शिवदीप लांडे ने कहा कि सभी सीएसपी संचालक को यह निर्देश दिया जाए कि यदि वे एक लाख से अधिक की राशि बैंक से निकालते हैं या फिर यह रकम कहीं लेकर जाते हैं तो इसकी सूचना थानाध्यक्ष को जरूर दें। थानाध्यक्ष उनकी सुरक्षा का इंतजाम करेंगे। शिवदीप लांडे ने आगे कहा कि पुलिस की गश्ती का औचक जांच सप्ताह में एक बार वे खुद करेंगे। 

news image