दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
15-Jan-2024 11:13 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार हमेशा से अपने अलग -अलग तरीकों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आ रहा है। जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह साफ़ नजर आ रहा है कि इस कार्यक्रम में कई पदाधिकारी डांस करते हुए नजर आ रहे है।
दरअसल, मेला के प्रथम दिन रविवार की रात मंदार महोत्सव के मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात गायिका मधु श्री सहित कई गायकों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान बांका जिला प्रशासन के कुछ पदाधिकारी का मन इतना उत्साहित हो गया कि वे मंदार महोत्सव के मंच पर आकर अपने आप को नहीं रोक पाए और जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मंदार महोत्सव के मंच पर सदर एसडीओ अरुण कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता अजय कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी अमरेश कुमार एवं एक अन्य पदाधिकारी को मंच पर डांस करते देखा वहां उपस्थित दर्शक ने खूब सराहा।
मालूम हो कि, मेले का उद्घाटन आपदा प्रबंधन मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री मो शाहनवाज आलम व लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, बांका सांसद गिरिधारी यादव, विधायक मनोज यादव, भूदेव चौधरी ने दीप जलाकर किया। संथाल नृत्य के जरिए मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रवेश द्वार से लेकर कृषि प्रदर्शनी तक किया गया।
आपको बताते चलें कि, भीषण ठंड के बाद भी मेला में घूमने आए दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी और पहले ही दिन मकर संक्रांति पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेला में देश के विभिन्न प्रांतों से आए दुकानदारों की चमक राजकीय महोत्सव में देखने को मिल रही है। राजकीय मेले में दुकानो की संख्या भी डेढ़ गुुनी हो गयी।