बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
12-Nov-2024 12:09 PM
By First Bihar
SAPAUL: बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां अचानक आग लगने से 5 घर और 11 परिवार जलकर राख हो गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यह पूरा मामला जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल, घटना कि सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही गांव के वार्ड नंबर 12 में बीती देर रात अचानक आग लगने से 11 परिवार के पांच घर जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा घर में रखा सारा सामान,कागजात,नगद रुपया पैसा,अनाज बक्सा पेटी, गोदरेज,साइकिल,सिलाई मशीन चौकी इत्यादि जलकर खाक हो गया है।
पीड़ितों ने बताया कि लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान अगलगी की इस घटना में हुआ है। जब हम लोग घर में सोए हुए थे तब रात करीब ग्यारह साढ़े ग्यारह बजे अचानक आग लगने से लोग इधर-उधर भागने लगे और जोर-जोर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे और आग पर कंट्रोल कर ने की कोशिश में लग गए।
आग की लपटे काफ़ी तेज और भयावह थी स्थानीय लोगों ने बताया कि 11 परिवारों का घर जला है जिसमें दीप नारायण राजभर राहुल राजभर,रोशन राजभर,सरोज राजभर,सिकंदर राजभर,विनोद राजभर राजेश राजभर,विक्कू राजभर,नंदन राजभर,रुबन राजभर आदि शामिल है। अगलगी की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर पीड़ित परिवारों विभाग मुआवजा दिलाने की मांग भी किया है। लोगों ने बताया कि बीती देर रात अलाव से यह आग लगी है जिसमें 11 परिवारों के घर जान माल अनाज सबकुछ जलकर राख हो गया है।