दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Nov-2019 10:10 AM
DELHI: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. अजित पवार को एसीबी की तरफ से सिंचाई घोटाले में मिली क्लीन चिट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अजित पवार को एसीबी की ओर से सिंचाई घोटाले में क्लीन चिट मिलने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की ओर से दायर की गई अर्जी में एसीबी के सोमवार को जारी आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है. इसके अलावा याचिका में यह भी कहा गया है कि जब तक विधानसभा सदन में शक्ति परीक्षण नहीं हो जाता तब तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के किसी भी नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगाई जाए.
आपको बता दें कि 70 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में अजित पवार का नाम सामने आया है. जिस वक्त यह घोटाला सामने आया उस समय अजित पवार कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार में सिंचाई विभाग संभाल रहे थे. तब बीजेपी, शिवसेना, आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था. एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, सिंचाई परियोजनाओं में निविदाओं से संबंधित लगभग 3,000 शिकायतों की एसीबी जांच कर रहा है, जिसमें दो दर्जन एफआईआर दर्ज की गई है और पहले की तरह जांच की जा रही है. वहीं सोमवार को बंद की गई फाइलें केवल नौ रूटीन तरह के मामलों से संबंधित हैं.