चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
15-Feb-2020 07:50 AM
PATNA: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के कभी खासमखास रहे अभिनंदन यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अभिनंदन ने पुलिस कंप्लेन में आरोप लगाया था कि तेजस्वी यादव ने उनके साथ बदसलूकी की और गाली-गलौज भी किया. अभिनंदन ने तेजस्वी से अपनी जान को खतरा बताते हुए पटना के एसएसपी को लिखित शिकायत दी थी. शिकायत करने के बाद फिर से अभिनंदन को जान से मारने की धमकी मिली है.
दोबारा धमकी मिलने के बाद अभिनंदन ने SSP ऑफिस में एक बार फिर से लिखित शिकायत देकर सुरक्षा मांगी है, साथ ही न्याय की गुहार भी लगाई है. अभिनंदन के मुताबिक 13 फरवरी को उसके मोबाइल पर दो बार धमकी भरे कॉल आए. पहली कॉल 12.10 मिनट पर आई, जिसमें धमकी दी गई कि 'तू तेजस्वी के बारे में का-का बोलले बारी? तोरा के बाद में बताइब, तू मिल कभी...रिकॉर्डिं करेके तोरा ज्यादा शौक हो गया है. मारब तोरा दिमाग में गोली' जैसे अपशब्दों का प्रयोग करके धमकी दी गई.
दूसरी बार फिर कॉल आई. नाम पूछने पर कार्तिक नाम बताते हुए युवक ने ठोक देने की धमकी दी. जिसके बाद अभिनंदन SSP ऑफिस पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई. वहीं इस पूरे मामले पर एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि पहले के मामले में खगौल थाने में सनहा दर्ज है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.