Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश
25-Jan-2021 02:14 PM
PATNA : बिहार सरकार ने जूनियर सेक्शन के स्कूलों के खुलने की बात पर अभी मंथन जारी रखने की बात कही है. राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने साफ़ तौर पर यह कह दिया है कि जूनियर सेक्शन के बच्चे अभी घर पर रहकर ही पढ़ाई करेंगे. दीपक कुमार ने कहा कि ठण्ड कम होने पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, उसके बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि स्कूल अभी खुलेंगे या नहीं.
हालांकि इस मामले पर बच्चों के पेरेंट्स की भी यही राय है कि अभी स्कूलों को बंद रखा जाए. अभिभावकों में बीते दिनों स्कूल में कोरोना मरीजों के मामले सामने आने के बाद भय व्याप्त है. उनका कहना है कि इस परिस्थिति में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाने को लेकर जल्दबाजी में किया गया फैसला खतरे की घंटी हो सकती है. हालांकि मुख्य सचिव दीपक कुमार ने ठण्ड का हवाला देते हुए कहा कि ठंड के कारण भी स्कूलों के जूनियर सेक्शन अभी नहीं खोले जा सकेंगे. हर साल जिला प्रशासन के स्तर पर ठंड में निचली कक्षाओं को बंद रखने का आदेश दिया जाता है. ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना रिस्की होता है, कोरोना काल में तो और भी ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है.
आपको बता दें कि बीते 4 जनवरी से सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने के शर्त के साथ खुलने की अनुमति दी थी. उस समय सरकार ने कहा था कि आने वाले दिनों में जूनियर कक्षाएं शुरू करने की बात पर विचार किया जाएगा. लेकिन सीनियर बच्चों के स्कूल खुलते ही कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा गया था जिसके बाद सरकार ने इस फैसले पर अभी मंथन जारी रखने की बात कही है.