पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
24-Jan-2024 03:32 PM
By First Bihar
DESK : जैसे - जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। वैसे -वैसे में विपक्षी गठबंधन के बीच रार दिखनी शुरू हो गई है। एक तरफ ममता बनर्जी की पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। तो वहीं अब सीएम ममता बनर्जी के फैसले पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने बड़ा दावा किया है। आचार्य प्रमोद ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अभी कुछ और दल भी साथ छोड़ेंगे।
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि अभी कुछ और दल भी साथ छोड़ेंगे। उन्होंने लिखा- 'अभी कुछ और 'दल' भी छोड़ेंगे, 'दल-दल' में फंसना कोई नहीं चाहता'। वहीं, उनके इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। हालांकि, आप के तरफ से इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान तो नहीं किया गया है लेकिन इशारों ही इशारों में सबकुछ साफ़ कर दिया गया है।
वहीं, इससे पहले वहीं, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी I.N.D.I. गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ने का ममता बनर्जी का फैसला हताशा का संकेत है। अपनी राजनीतिक जमीन बरकरार रखने में असमर्थ वह सभी सीटों पर लड़ना चाहती है। इस उम्मीद में कि वह चुनाव के बाद भी प्रासंगिक हो सकती हैं।
उधर, अमित मालवीय ने आगे कहा,"ममता बनर्जी चाहतीं थीं कि वो विपक्षी गठबंधन का चेहरा बने, लेकिन किसी ने भी उनके नाम का प्रस्ताव नहीं रखा। राष्ट्रीय प्रोफाइल बनाने के लिए उनकी दिल्ली की कई यात्राएं काम नहीं आईं। वह चुनाव के बाद की हिंसा के खून को छिपा नहीं सकीं और तुष्टीकरण की राजनीति की दुर्गंध से खुद को छुटकारा नहीं दिला सकीं।"