दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jun-2022 07:41 PM
By Sonty Sonam
BANKA: पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तब पति ने महिला समेत अपने डेढ़ साल के बच्चे को रास्ते से हटा दिया। दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद कलयुगी पति ने दोनों शव को बांध में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना बांका थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव का है जहां पति के अवैध संबंध से पत्नी परेशान रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच बराबर झगड़ा हुआ करता था। एक दिन जब पत्नी ने पति की इस करतूत को लेकर विरोध किया तब वह गुस्से से लाल हो गया। फिर उसने वह कदम उठा लिया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना मंगलवार की ही जहां अय्याश पति को समझाना और उसके अवैध संबंधों का विरोध करना एक पत्नी का काफी महंगा पड़ गया। पति ने गला दबाकर पत्नी को जान से मार डाला। इससे भी मन नहीं भरा तब अपने डेढ़ साल के कलेजे के टुकड़े को भी रास्ते से हटा दिया। उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों शवों को ठिकाना लगाने के मकसद से बांध में फेंक दिया और नौ दो ग्यारह हो गया।
आरोपी पति भूषण यादव ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी और डेढ़ साल के बेटे ऋषभ की हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। वही मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजन आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरोपी पति भूषण यादव को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग लोग कर रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह गुड़िया अपने बच्चे के साथ मवेशियों को चराने के लिए बांध की ओर गयी हुई थी। गुड़िया का पीछा करते हुए भूषण यादव भी पहुंच गया और मौका पाकर उसने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। बांका थाने के थानाध्यक्ष शंभू कुमार यादव का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी की पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।