दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jul-2020 07:22 AM
PATNA : बिहार पुलिस ने अपने अधिकारियों के प्रमोशन का तरीका अब बदल दिया है। बिहार पुलिस में बिना ट्रेनिंग के अब किसी को प्रमोशन नहीं मिलेगी। डीएसपी से लेकर इंस्पेक्टर और दारोगा तक को प्रोन्नति के लिए अब ट्रेनिंग सेशन में शामिल होना होगा। अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग सेशन में ना केवल शामिल होना बल्कि उसे पास करना भी आवश्यक के कर दिया गया है।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। डीजीपी ने जो आदेश जारी किया गया है उसमें ट्रेनिंग के लिए समय सीमा भी तय कर दी गई है। डीएसपी और दारोगा के लिए सेवा में 2 ट्रेनिंग अनिवार्य होंगे। नौकरी में आने के बाद पहला ट्रेनिंग 7 से 10 साल के बीच जबकि दूसरी ट्रेनिंग 14 से 18 साल के बीच होगी। पहली ट्रेनिंग पूरी होने के 10 वर्षों के बाद दी जाने वाली प्रोन्नति का लाभ अधिकारियों को मिल पाएगा। ठीक इसी तरह अगर 18 साल बाद कोई प्रमोशन मिलती है तो इसके लिए दूसरे ट्रेनिंग को पास करना आवश्यक होगा। डीजीपी ने प्रमोशन को लेटर ट्रेनिंग की अनिवार्यता इस लिहाज से भी की है कि अधिकारियों के कार्य दक्षता बनी रहे।
इतना ही नहीं मुख्यालय ने यह भी तय किया है कि इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को इनडोर आउटडोर दोनों तरह की ट्रेनिंग कराई जाएगी। अब तक दोनों ही पदों पर बगैर प्रशिक्षण के ही प्रमोशन मिल जाता था। ट्रेनिंग में पास किए बगैर किसी भी अधिकारी को एमएसीपी या प्रमोशन का लाभ नहीं मिलेगा। डीएसपी या दरोगा के लिए ट्रेनिंग सेशन 48-48 दिनों का होगा। हालांकि ट्रेनिंग के दौरान सिलेबस तय करने का अधिकार डीजी ट्रेनिंग की अध्यक्षता में बनी कमिटी को दिया गया है। इस कमेटी में एडीजी सीआईडी, एडीजी बीएमपी और बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक को सदस्य बनाया गया है। सभी तरह की ट्रेनिंग राजगीर स्थित पुलिस अकादमी में होगी।