ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ट्रक चालक पर 1 लाख 41 हजार का जुर्माना,...

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ट्रक चालक पर 1 लाख 41 हजार का जुर्माना, देश भर में अब तक की सबसे बड़ी पेनाल्टी

11-Sep-2019 02:11 PM

By 13

JAIPUR: देश में नये ट्रैफिक नियमों को लेकर मचे बवाल के बीच जुर्माने का रिकॉर्ड बन गया है. दिल्ली में एक ट्रक मालिक को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए 1 लाख 41 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है. राजस्थान के एक ट्रक मालिक को जुर्माने की ये राशि अदा करनी पड़ाी है. जुर्माने का रिकार्ड समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक इस ट्रक को 5 सितंबर को दिल्ली में पकड़ा गया था. ट्रक में ओवरलोडिंग समेत कई अन्य गड़बड़ियां पायी गयी थीं. इसके बाद मामले को रोहिणी कोर्ट के मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया गया. मजिस्ट्रेट ने नये ट्रैफिक नियमों के मुताबिक ट्रक पर एक लाख 41 हजार का जुर्माना लगाया. ट्रक मालिक भगवान राम ने दो दिन पहले जुर्माने की राशि अदा कर अपने वाहन को छुड़ाया है. नये ट्रैफिक नियमों पर देश भर में बवाल केंद्र सरकार ने एक सितंबर से नये ट्रैफिक नियम लागू किये हैं. तब से देश भर में तूफान मचा है. हर रोज जुर्माने के नये रिकार्ड बन रहे हैं. इससे पहले ओडिशा के संबलपुर में एक ट्रक ड्राइवर पर 86 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगा था. ट्रक पर जेसीबी मशीन लेकर जा रहे चालक पर तीन सितंबर को जुर्माना लगाया गया था. इससे पहले ओडिशा के ही एक ऑटो रिक्शा चालक पर 47 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगा था. लेकिन दिल्ली में राजस्थान के ट्रक मालिक ने जुर्माने के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं. नये नियमों पर भारी विरोध के बावजूद सरकार ने इनमें बदलाव की संभावना को खारिज कर दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कह चुके हैं कि यातायात नियमों को तोड़ने वाले में डर जरूरी है. गडकरी ने ये भी है कहा है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के लिए कभी उन पर भी जुर्माना लग चुका है.