RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं
19-Jun-2021 06:58 AM
PATNA : बिहार में अब बीडीओ, सीओ, अनुमंडलाधिकारी(SDM) और थानेदारों की पोस्टिंग में भी महिलाओँ को 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा. नीतीश कुमार के आदेश के बाद सरकार ने सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी किया है. विभागों से सूची मांगी जा रही है कि इन पदों पर फिलहाल कितनी महिलाओं की पोस्टिंग की गयी है.
नीतीश का फरमान
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने नीतीश कुमार के आदेश के आलोक में ये पत्र जारी किया है. विभाग के संयुक्त सचिव की ओऱ से जारी पत्र में कहा गया है कि नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट-2 में महिलाओं को सशक्त करने का फैसला लिया गया था. इसी बाबत पिछले मार्च महीने में ही सात निश्चय योजना की समीक्षा के दौरान ये तय किया गया था कि स्थानीय प्रशासन में महिलाओं को पर्याप्त स्थान दिया जाये. यानि बीडीओ, सीओ, एसडीएम औऱ थानेदार जैसे पदों पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में महिलाओं को 35 फीसदी प्रतिनिधित्व दिया जाये.
सरकार ने सभी संबंधित विभागों से जवाब मांगा है कि उनके स्तर पर की गयी ट्रांसफर पोस्टिंग में महिलाओँ को कितना प्रतिनिधित्व दिया गया है. सभी विभागों से इस बाबत प्रतिवेदन मांगा गया है. दरअसल सरकार ने सात निश्चय पार्ट-2 की समीक्षा के लिए एक जुलाई को फिर से बैठक बुलायी है. इस बैठक में ये देखा जायेगा कि महिलाओं को स्थानीय प्रशासन में प्रतिनिधित्व मिल रहा है या नहीं.
महिलाओं पर नीतीश मेहरबान
नीतीश कुमार ने महिलाओँ को लेकर ताबड़तोड़ सरकारी एलान किये हैं. बिहार में पहले ही महिलाओं के लिए नौकरी में आऱक्षण की व्यवस्था की जा चुकी है. अब मेडिकल औऱ इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन में भी महिलाओं को आरक्षण देने का फैसला ले लिया गया है. दो दिन पहले नीतीश कुमार ने बिहार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला लिया तो उसमें भी महिलाओं को आरक्षण देने का एलान किया गया है. अब बीडीओ, सीओ, थानेदार औऱ एसडीएम पद पर पोस्टिंग में भी महिलाओं को 35फीसदी प्रतिनिधित्व देने का फैसला लिया गया है.