पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
05-Oct-2024 10:15 PM
By First Bihar
DESK: भारतीय सेना में सैनिकों की बहाली के लिए दो साल पहले अग्निपथ योजना लायी गयी थी। भर्ती होने वाले अग्निवीरों की सेवाकाल 4 साल रखी गयी थी। अब इसी की तर्ज पर बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सरकारी बैकों में अप्रेंटिसशिप योजना के तहत बहाली होगी। अस्थायी भर्तियों के लिए केनरा बैंक ने 3000 पदों की घोषणा की है। जिसमें यूपी के लिए 325 पद शामिल हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भी अस्थायी बहाली शुरू हो गयी है। जिसमें 5 हजार से लेकर 15 हजार तक के मानदेय पर कर्मचारियों को रखा जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत सेंट्रल बैक, स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, यूनियन बैंक, केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने बहाली भी शुरू कर दी है।
यूनियन बैंक ने 500 रिक्तियां निकाली है जबकि इंडियन ओवरसीज बैंक ने 78 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। यूपी में यूनियन बैंक 61 पदों और इंडियन ओवरसीज बैंक ने 8 पदों पर रिक्तियां निकाली है। पहली बार 21 से 25 वर्ष की उम्र के युवाओं को ट्रेनी कर्मचारी के रूप में रखा जाएगा। सरकारी बैंकों में इनकी नियुक्ति एक साल चलने वाले अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत होगी। बैंकों में कर्मचारियों की संख्या में कमी आने की वजह से यह फैसला लिया गया है।
ट्रेनी कर्मचारी से बैंकों का काम कराया जाएगा और कर्मचारी की कमी को दूर किया जाएगा। इनकी सेवा अस्थायी होगी और भविष्य में स्थायी नौकरी की भी कोई गारंटी नहीं होगी। ट्रेनी कर्मियों को कस्टमर रिलेशन, लोन रिकवरी, बिल कलेक्शन, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, लोन प्रोसेसिंग जैसे काम सौंपा जाएगा। जो बैंकिंग सेवाओं को कस्टमर तक पहुंचाने में मदद करेंगे। अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम पूरा होने के बाद भी इन्हें बैंकों में नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी।