राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
31-Oct-2021 02:29 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: गरीबों के मदद के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है लेकिन इन योजनाओं की जानकारी नहीं रहने के कारण जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित हो जाते हैं। इन्ही परेशानियों को दूर करने की पहल औरंगाबाद में की गयी है।
औरंगाबाद में किन्नरों को सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अब किन्नर ही मैरेज सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, पेन कार्ड,आधार कार्ड, डेथ सर्टिफिकेट, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। किन्नरों को यह जिम्मेदारी औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने दी है।
किन्नरों का समूह भी इस तरह का काम मिलने से बेहद खुश है। उनका कहना है कि वे तो पहले भी लोगों की हर खुशी में शामिल होकर उनकी खुशियों के उत्साह को बढ़ाने का काम करते आ रहे हैं और आज जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे और निराश लोगों के जीवन में खुशियां भरने का काम करेंगे। जिन लोगों आजतक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला उन्हें इसका लाभ दिलाएगे।
लोगों को विभिन्न तरह के सरकारी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में किन्नरों का समूह मददगार साबित होगा और लोगों में किन्नरों के प्रति व्याप्त भ्रांतियां भी दूर होगी। किन्नरों को भी समाज सेवा करने का मौका मिलेगा। जो जिम्मेदारी किन्नरों को सौंपी दी गयी है उससे यह समाज काफी खुश है। इनका कहना है कि अब कोई भी जरूरतमंद सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा और किसी भी व्यक्ति को सरकारी दस्तावेजों के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। घर बैठे लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश उनकी रहेगी।



