ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / अब किसी सूरत में नीतीश के साथ नहीं जायेगी BJP: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति...

अब किसी सूरत में नीतीश के साथ नहीं जायेगी BJP: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित, आलाकमान ने भी दी सहमति

29-Jan-2023 02:10 PM

By First Bihar

DARBHANGA: बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन में तकरार की खबरों के बीच बीजेपी ने आज एक बड़ा फैसला लिया. भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति में प्रस्ताव पारित कर ये फैसला लिया कि अब आगे किसी सूरत में नीतीश कुमार से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भी इस फैसले पर सहमति जतायी है.


दरभंगा में हो रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने आलाकमान के फैसले से यहां के नेताओं को अवगत कराया. विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने ये तय किया है कि भविष्य में अब किसी सूरत में नीतीश कुमार के साथ कोई तालमेल नहीं किया जायेगा. नीतीश कुमार के पास समर्थन नहीं था फिर भी बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था. लेकिन वे धोखा देकर भाग खड़े हुए. ऐसे में अब उनसे आगे कोई बात नहीं होगी.


प्रदेश भाजपा प्रभारी के इस बयान के बाद भाजपा कार्यसमिति की बैठक में आलाकमान के फैसले का समर्थन किया गया. बिहार भाजपा के नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ रहने से बिहार में पार्टी को सिर्फ नुकसान हुआ. नीतीश कुमार के खिलाफ जनाक्रोश का खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ रहा था. नीतीश से अलग होने के बाद बीजेपी औऱ मजबूत हुई है.


बता दें कि इससे पहले ही अमित शाह ने ये कहा था कि अब नीतीश कुमार से तालमेल नहीं होगा. अक्टूबर में बिहार के दौरे में अमित शाह ने कहा था कि नीतीश कुमार धोखा देकर भागे. मैंने उनके पाला बदलने से दो दिन पहले ही फोन कर ये कहा था कि अगर जा रहे हैं तो बता कर जाइये. आगे संबंध बना रहेगा. लेकिन नीतीश कुमार ने कहा था कि भाजपा का साथ छोड़ कर जाने की कोई बात ही नहीं है. अगले ही दिन वे पाला बदल कर राजद के पास चले गये. नीतीश कुमार के झूठ और धोखे के बाद उनसे भविष्य में दोस्ती की सारी संभावनायें खत्म हो गयी हैं.