Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है
29-Nov-2022 07:54 AM
PATNA : स्वास्थ्य विभाग के अब तक कई अप्लीकेशन लॉच किए जा चुके हैं, जिन्हें हम अलग-अलग प्लेटफार्म पर देखते थे। लेकिन अब ये सभी एप्स एक ही प्लेटफार्म पर मिलने वाला है। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुट गई है। राज्य के दो जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। वहीं, अन्य जिलों की बात करें तो इसे अगले वित्तीय वर्ष तक शुरू किया जाएगा।
आपको बता दें, स्वास्थ्य विभाग में अभी केंद्र और राज्य सरकार के अलग-अलग योजनाओं से जुड़े 40 मोबाइल अप्लीकेशन हैं। जिसमें 23 एप अब भी एक्टिव हैं। लेकिन लोगों को इन अप्लीकेशन को ढूंढने में इसलिए परेशानी होती है क्योंकि ये सभी एप एक-दूसरे से कनेक्टेड नहीं हैं। एक एप से दूसरे की जानकारी लेने के लिए लोगों को अलग से मोबाइल अप्लीकेशन डाउनलोड करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा विभागीय कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने प्लान बनाया है कि मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के बिहार स्टेट हेल्थ सिस्टम डिजिटाइजेशन (भाव्या) मोबाइल अप्लीकेशन बनाया जाए, जिसमें ये सारे एप एक दूसरे से कनेक्टेड होंगे। ऐसे में एक ही प्लेटफार्म पर मरीज का नंबर और उनकी बीमारी भी अपलोडेड होंगे। इस प्लेटफार्म पर ये भी पता चल जाएगा कि उन्होंने अपना इलाज किस हॉस्पिटल में किस डॉक्टर से कराया है। 23 मार्च के पहले इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।