ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

अब 129 कोर्स की पढ़ाई के लिए बिहार सरकार देगी लोन, इन कोर्सों को भी किया गया शामिल

13-Oct-2022 11:32 AM

PATNA : बिहार सरकार ने राज्य के युवा विद्यार्थियों को लेकर का बड़ा निर्णय लेने जा रही है। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत शिक्षा लोन को लेकर जारी कोर्स में बढ़ोतरी की जाएगी। 



नये कोर्स में कृषि, चिकित्सा, श्रम, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, समेत कुल सात विभागों से राय ली गयी है। इसको लेकर पूरी कागजी कार्यवाही अक्तूबर में ही पूरी की जानी है। हालांकि, अभी भी इस पर अंतिम निर्णय शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति को लेना बाकी है। जानकारी हो कि, वर्तमान में बिहार सरकार के तरफ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कुल 42 कोर्स के लिए लोन मिलता है। मगर अब यदि इन 87 नये कोर्स को मंजूरी मिलती है, तो कुल 129 कोर्स की पढ़ाई के लिए लोन मिल सकेगा।



नए कोर्स के तहत मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेश, बीएड, डीएलएड, एमएससी स्टैटिक्स एंड कंप्यूटिंग,मास्टर ऑफ एग्रीकल्चर, चार वर्षीय बैचलर ऑफ एग्रीकल्चर, एग्री बिजनेस में एमबीए और बीबीएम (चार वर्षीय कोर्स) को शमिल किया जाएगा। वहीं, वोकेशनल कोर्स में मेडिकल इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी, साइंस टेक्नोलॉजी, आइटीआइ और स्किल संबंधी तमाम विषय शामिल किये जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत अब 127 नए कॉलेजों को भी जोड़ा जाएगा। यह कॉलेज वो होंगे जिन्हें नैक, एनबीए और एनआइआरएफ रैंकिंग हासिल हैं।